अप्रैल 16, 2026 9:07 पूर्वाह्न

printer

आज महाराष्ट्र में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाराष्ट्र में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम जा रही हैं। महात्मा गांधी 1936 से 1948 तक इस आश्रम में रहे थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने अपने महत्वपूर्ण कार्य इसी आश्रम से किए थे। राष्ट्रपति आज वर्धा में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।