राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता हसी देवी जी के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके अलावा, वह रायपुर में नुआखाई त्योहार के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर ‘मुरिया दरबार’ और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।