मई 27, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

आज नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिक्किम की यात्रा के दूसरे दिन आज नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति नाथुला में तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगी। वरिष्ठ सेन्‍य अधिकारी उन्हें क्षेत्र में जारी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे। राष्‍ट्रपति बाबा हरभजन मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु गंगटोक के मनन केंद्र में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपाधियाँ और पदक प्रदान करेंगी। लगभग 14 हजार उपाधियाँ और मेधावी विद्यार्थियों को 285 स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 199 महिलाएं शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने कल ऑर्किडेरियम और नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा किया।