सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज बताया है कि देश में लगभग 87 हजार स्वच्छता कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट – पीपीई प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही, कामकाज के सुरक्षित माहौल और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 76 हजार से अधिक कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के दायरे में लाया गया है। सरकार स्वच्छता कर्मचारियों के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके लिए कर्मचारियों के विवरण की रूपरेखा तैयार करने, सुरक्षा उपकरण देने, स्वास्थ्य बीमा कवरेज, वित्तीय सहायता और सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने बताया कि 983 स्वच्छता कर्मचारियों के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये की अग्रिम पूंजीगत सब्सिडी जारी की गई है, ताकि वे 364 वाहनों की खरीद कर सकें। यह सहायता मशीनीकृत स्वच्छता अभियानों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए आजीविका के नए अवसर भी सुनिश्चित