मौसम विभाग ने आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में आज अत्यधिक तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, माहे, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में रविवार तक तेज वर्षा का अनुमान लगाया है।
विभाग ने सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्काल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिजली और तेज हवाओं तथा गरज के साथ तूफान का भी पूर्वानुमान लगाया है।