मौसम विभाग ने आज गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों से गुजरात,, हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों के साथ राजस्थान में आगे बढ़ सकता है। वहीं आज असम,, मेघालय,, बिहार,,पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है।
साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।