जुलाई 9, 2026 10:22 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल के लगभग सभी जिलों में तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के लगभग सभी जिलों में तूफान और बारिश की संभावना व्यक्त की। उत्तरी बंगाल के पांच हिमालयी जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तरी और दक्षिणी दिनाजपुर जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

वहीं, दक्षिणी बंगाल में भी आज तूफान और बारिश की आशंका है, जिसके चलते उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नादिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पूर्वी व पश्चिमी बर्दवान जिलों में गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।