अगस्त 8, 2026 11:08 पूर्वाह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में तेज बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में आज हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में तेज बारिश की आशंका है, इसके चलते राज्य में व्यापक वर्षा होगी। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर मयूरभंज जिले में आज सभी स्कूल बंद किए गए हैं। राज्य में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बारिश से प्रभावित जिलों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।