भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि यह चुनाव, पश्चिम बंगाल के पहले के चुनावों से बहुत अलग है।
बहरामपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने भी मतदान प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। एक प्रश्न के उत्तर में श्री चौधरी ने कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग से कोई शिकायत नहीं है।