नवम्बर 11, 2026 10:27 अपराह्न

printer

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ी

मुंबई की एक विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एम.सी.ओ.सी.ए) अदालत ने आज अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में कथित शूटर समेत पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ा दी। पुलिस ने वांछित गिरोह सरगना अनिल पंडित की रिश्‍तेदार सुनेहा पंडित से आरोपियों का आमना-सामना कराने के लिए अतिरिक्त हिरासत की मांग की। सुनेहा को 1 नवंबर को हरियाणा में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

हमलावर फूल सिंह के नाबालिग होने के दावे के संबंध में, पुलिस ने अदालत को बताया कि उसकी उम्र की पुष्टि करने के लिए एक टीम को उसके पैतृक स्थान हरियाणा भेजा गया है।

मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल मैदान के पास अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर 18 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सात न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि शेष आरोपी 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।