सितम्बर 11, 2026 10:02 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के 11 सितंबर, 1893 को शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में दिए प्रेरणादायक भाषण को याद किया है। स्वामी विवेकानंद के भाषण को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह भाषण भारत की सभ्यतागत विचारधारा को दिखता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रेरक शब्द आज भी विश्व भर में गूंज रहे हैं।