सितम्बर 11, 2026 10:00 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने नांदेड सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड में कल हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।