मई 23, 2026 10:06 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन में हुए खनन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के शांक्‍सी प्रांत में खनन हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने भारत की ओर से राष्ट्रपति षी चिनफिंग और चीन की जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लापता सभी लोगों की शीघ्र और सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की। उन्‍होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला