जून 27, 2026 6:42 पूर्वाह्न

printer

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से मृतकों की संख्या 920 पहुंची, 3000 से अधिक घायल

वेनेजुएला में भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 920 हो गई है। लगभग 3000 लोग इस आपदा में घायल हुए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। कराकास और तटवर्ती शहर ला-गुआइरा में मलबे से लोगों की मदद के लिए गुहार सुनी गई। 
 
वेनेजुएला में 7.2 और और सात दशमलव पांच तीव्रता के भूकंप से भीषण तबाही हुई है। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स ने आपातकाल घोषित किया है। अनेक देशों ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। राष्ट्रपति रोड्रिग्स ने भारत की एकजुटता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे संकट की घड़ी में महत्वपूर्ण सहयोग बताया है।