जून 27, 2026 6:55 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने इस्राएल और लेबनान के बीच शांति समझौते की रूपरेखा का किया ऐलान

अमरीका के विदेशमंत्री मार्को रूबियो ने इस्राएल और लेबनान के बीच शांति समझौते की रूपरेखा घोषित की है। इस प्रस्तावित समझौते में संघर्ष विराम, हिजबुल्लाह को हमले रोकने और दक्षिणी लेबनान से हटने का निर्देश शामिल है। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमरीकी मध्यस्थता में समझौते की रूपरेखा इस्राएल सरकार और लेबनान के बीच तय हुई है। श्री रूबियो ने इसे शांति और स्थिरता बहाल करने की दिशा में पहला कदम बताया लेकिन यह भी कहा कि आगे का महत्वपूर्ण रास्ता चुनौती भरा होगा। 
 
अमरीका में लेबनान के दूत नदा हमादेह ने इस पहल का स्वागत करते हुए बातचीत में शामिल नेताओं का आभार व्यक्त किया। अमरीका में इस्राएली दूत येचिएल लेटर ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।