जून 8, 2026 8:42 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ने आर्मेनियाई संसदीय चुनावों में ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी’ की जीत पर निकोल पशिनयान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान को संसदीय चुनावों में उनकी सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह जीत आर्मेनिया की जनता के अपने नेता निकोल पशिनयान और उनके विचारों पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और आर्मेनिया के बीच मित्रता और सहयोग के ऐतिहासिक तथा मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री पशिनयान के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।