जून 9, 2026 9:37 अपराह्न | PM JANMAN

printer

मणिपुर में पीएम जनमन के तहत 13 मोबाइल मेडिकल यूनिटों को झंडी दिखाकर रवाना

मणिपुर में राज्य के पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के तहत, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान – पीएम जनमन के अंतर्गत 13 मोबाइल मेडिकल यूनिटों- एमएमयू को आज झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने आज इम्फाल के लाम्फेल स्थित स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में आयोजित एक समारोह में मणिपुर के पहाड़ी जिलों के लिए इन एमएमयू को रवाना किया।

एमएमयू व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी, जिनमें सामान्य ओपीडी परामर्श, बुनियादी निदान, आवश्यक दवाओं का वितरण, मातृ और शिशु स्वास्थ्य देखभाल, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम और आवश्यकता पड़ने पर रेफरल सेवाएं शामिल हैं।