जून 14, 2026 9:39 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के सोलापुर में पिकअप वाहन दुर्घटना, आठ श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में आज दोपहर एक पिकअप वाहन दुर्घटना में, बच्चों सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा मालशिरस तालुका में म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुलवाड़ी के पास हुआ। श्रद्धालु पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे और सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। दुर्घटना के समय चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया जिससे  वाहन कुएं में गिर गया। मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला