फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव मनोज जोशी ने चिकित्सा उपकरण उद्योग से विनियामक ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में सीआईआई ग्लोबल मेडटेक सम्मेलन में श्री जोशी ने कहा कि विनियामक से जुडी चर्चाओं में उद्योग की भागीदारी फिलहाल सीमित है। उन्होंने इस संबंध में उद्योग और सरकार के बीच मजबूत बातचीत की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल उपकरण इन्जीनियरिंग उत्पाद होते हैं जिनकी गुणवत्ता डिजाइन, विनिर्माण और परीक्षण पर निर्भर करती है इसलिए इनके लिए औषधियों से अलग विनियामक ढांचा होना चाहिए। श्री जोशी ने चिकित्सा उपकरण डिजाइन और निर्मित उत्पादों दोनों के लिए गहन परीक्षण पर जोर दिया।
News On AIR | अगस्त 21, 2026 1:37 अपराह्न | Pharmaceuticals
फार्मास्युटिकल विभाग ने चिकित्सा उपकरण उद्योग से विनियामक ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया