सितम्बर 11, 2026 8:07 अपराह्न

printer

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दाई हाउलियांग से मुलाकात की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दाई हाउलियांग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि भारत और चीन दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ताओं और आयातकों में शामिल हैं। दोनों देशों के ऊर्जा बाजार में स्थिरता से जुड़े महत्वपूर्ण साझा हित हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन की ऊर्जा जरूरतें वैश्विक तेल मांग के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।