जुलाई 1, 2026 9:45 अपराह्न

printer

दिल्ली में मौसमी वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थायी शीतकालीन प्रदूषण मास्टर प्लान अधिसूचित

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में मौसमी वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक स्थायी शीतकालीन प्रदूषण मास्टर प्लान अधिसूचित की है, जो हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नया ढांचा मौजूदा प्रदूषण नियंत्रण उपायों को एक ही नियमावली में समेकित करता है, जिससे हर सर्दी में अलग-अलग आदेश जारी किए बिना समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। अधिसूचना में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के संशोधित जी.आर.ए.पी दिशानिर्देश और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला