संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि संसदीय लोकतंत्र दुनिया में शासन का सबसे बेहतर रूप है। श्री रिजिजू नई दिल्ली में 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के पुरस्कार समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश के लिए संसदीय लोकतंत्र सबसे उपयुक्त है, जहां जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिए शासन करती है। प्रतियोगिता में मणिपुर के उखरुल-1 स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीता।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 6:29 पूर्वाह्न
संसदीय लोकतंत्र दुनिया में शासन का सबसे बेहतर रूप है: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू