तमिलनाडु में एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने आज राज्य के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके विधायकों के गुट के संबंध में एक याचिका सौंपी। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से इस मुद्दे को अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर के समक्ष उठाने का अनुरोध किया। इससे पहले एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके गुट के 25 विधायकों ने ओ.एस. मनियन द्वारा जारी व्हिप की अवहेलना करते हुए टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया था। एडप्पाडी पलनीस्वामी के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके 22 विधायकों ने भी अध्यक्ष से एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले गुट को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने कहा कि स्पीकर उस गुट की बात मानेंगे जिसके पास अधिक विधायक हैं।
इससे पहले, एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी पलनीस्वामी ने पार्टी में विभिन्न पदों से कुछ विधायकों को हटा दिया था।