जुलाई 4, 2026 10:40 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में 1.02 लाख से ज़्यादा गणना प्रपत्र डिजिटाइज़ किए गए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 1.02 लाख से ज़्यादा गणना प्रपत्र डिजिटाइज़ किए जा चुके हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत, लगभग 33.14 लाख फ़ॉर्म बांटे गए हैं। दिल्ली में घर-घर जाकर मतदाता सूची के लिए गणना प्रपत्र बांटने का काम अभी चल रहा है। इस प्रक्रिया के तहत, 13 हज़ार से ज़्यादा बूथ स्तरीय अधिकारी इस महीने की 29 तारीख़ तक घर-घर जाएंगे और मौजूदा मतदाताओं का सत्यापन और अपडेट करने के लिए पहले से छपे हुए गणना प्रपत्र की दो प्रतियां देंगे। दावे और आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दर्ज की जा सकती हैं। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। मतदाता www.voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं।