त्रिपुरा में मौसम विभाग ने आज पश्चिम, खोवाई, धलाई और गोमती जिलों के लिए मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, येलो अलर्ट कल भी राज्य के सभी जिलों में लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, शुक्रवार को पश्चिम, खोवाई, सेपाहिजाला, गोमती और दक्षिण जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की आशंका है।
विभाग ने निवासियों, स्थानीय अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे मौसम विभाग अगरतला की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नवीनतम मौसम पूर्वानुमान से अवगत रहें।