जुलाई 9, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 36 घंटे के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के बाकी जिलों में एलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्‍तराखंड के देहरादून और कई भागों में कल रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए देहरादून जिले के सभी स्‍कूल और आंगनवाड़ी केन्‍द्र आज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने बारह जुलाई तक राज्‍य के कई स्‍थानों पर तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है।

बागेश्‍वर जिले में बारिश के कारण ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई हैं और उनको बहाल किये जाने का काम जारी है। पर्वतीय जिलों में कई राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम की स्थिति के अनुसार सड़क खोले और बंद किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से अनाश्‍वयक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्‍थानों पर रहने की सलाह दी है। चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद ही यात्रा कार्यक्रम तैयार करने की अपील की गई है।