दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल आज से शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली राशी सभी महालाओं के आत्मसम्मान को और सुदृढ़ करेगी, आत्मविश्वास को नई शक्ति देगी और जीवन की अनेक छोटी-बड़ी ज़रूरतों को भी पूरा करेगी।-
दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की 11 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाना है। दिल्ली सरकार ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे समय पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। सभी पात्र महिलाएं dly.delhi.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।