राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित रायरंगपुर का दौरा खराब मौसम के कारण विलंबित हो गया है। राष्ट्रपति को आज दोपहर डांडबोस हवाई पट्टी पर उतरना था। अब वे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से सड़क मार्ग के जरिए रायरंगपुर जा रही हैं।
अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कई जनकल्याण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इनमें एम्स भुवनेश्वर द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर, एक बड़ी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति परियोजना तथा नवगठित रायरंगपुर पुलिस जिला शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कल रायरंगपुर में एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।