ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भीषण गर्मी और उच्च आर्द्रता का येलो अलर्ट जारी किया है। झारसुगुड़ा में इस मौसम में देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जहां लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं तालचर और बौध में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी भुवनेश्वर में कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बोलंगीर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, क्योंझर और खुर्दा सहित पश्चिमी जिलों में लू का अलर्ट जारी है। कटक, पुरी और गंजाम जैसे तटीय जिलों में भी गर्म और उमस भरा मौसम है। मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य सरकार सोमवार से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू करने की योजना बना रही है। जनगणना सहित सरकारी बाहरी गतिविधियां सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर के अंदर रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बाहर जाने से बचें।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 1:33 अपराह्न
भीषण गर्मी की चपेट में ओडिशा, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा