जून 22, 2026 11:40 पूर्वाह्न

printer

एनटीए ने खारिज किया नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के दावा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे को खारिज किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर लीक होने का दावा किया गया था।

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। एजेंसी ने बताया कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ साइबर अपराध समन्वय केंद्र और अन्य एजेंसियों के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।