राष्ट्रीय कौशल विकास निगम- एन एस डी सी और कल्टस एजुकेशन ने अमेजॉन वेब सर्विसेज के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर क्लाउड तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 1.25 लाख से अधिक लोगों को एआई और क्लाउड साक्षरता के बारे में आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा 10 हजार भागीदारों को रोजगार योग्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि इस पहल में विकसित भारत का विज़न परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा कि भारत नवाचार, तकनीक और प्रतिभा का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।