जून 1, 2026 11:08 पूर्वाह्न

printer

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। इस चुनाव के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर मतदान होगा। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-एस नेता एच. डी. देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे उन सदस्यों में शामिल हैं जिनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है।

इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक-एक राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना भी आज जारी की गई। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और तमिलनाडु से ए.आई.ए.डी.एम.के सांसद सी. वी. शनमुगम के इस्तीफे से खाली हुई हैं। नामांकन आज से 8 जून तक दाखिल किए जा सकते हैं। इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी।