उत्तरी रेलवे ने जम्मू डिवीजन के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से बदलकर “शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ” रेलवे स्टेशन कर दिया है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता के अनुसार 17 जुलाई को जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि स्टेशन का नया अल्फा कोड के.टी.एच.यू. की जगह एम.एस.के.टी. होगा, जबकि अन्य सभी विवरण अपरिवर्तित रहेंगे। अनारक्षित टिकट प्रणाली और यात्री आरक्षण प्रणाली में स्टेशन “एमसी सुनील कठुआ” के रूप में दिखाई देगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस निर्णय की घोषणा की और कठुआ के लोगों को बधाई देते हुए इस कदम को शहीद के बलिदान तथा और राष्ट्र के प्रति सेवा को श्रद्धांजलि बताया।
News On AIR | जुलाई 18, 2026 5:32 अपराह्न
उत्तरी रेलवे ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ’ किया