उत्तर रेलवे ने आज से रविवार तक रेलगाडियों के संचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। इनमें उपनगरीय कॉरिडोर और लंबी दूरी के रूट पर चलने वाली कई सेवाओं पर पड़ेगा।
इन बदलावों में रेलगाडियों का रद्द होना, रूट बदलना, कम दूरी से शुरू होना, कम दूरी पर यात्रा खत्म होना, सेवाओं का नियमन, टर्मिनल बदलना और समय बदलना शामिल है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, शकूरबस्ती और दिल्ली जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने वाली कई ईएमयू और मेमू सेवाओं पर इन बदलावों का असर पड़ेगा।
रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलगाड़ी की ताज़ा स्थिति देख लें। यात्री नवीनतम जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।