जुलाई 6, 2026 2:14 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसडीआरएफ में स्थिति की समीक्षा की

महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में लगातार वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मुंबई और कोंकण क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं तथा सड़क, रेल और हवाई परिवहन में भारी व्यवधान देखा जा रहा है। पूरे राज्य में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि दिन भर भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। अधिकारियों ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसडीआरएफ में स्थिति की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को त्वरित समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए।