महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। ये चुनाव वर्धा-गढ़चिरोली-चंद्रपुर, भंडारा-गोंडिया, अमरावती, सांगली-सतारा, सोलापुर, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर-जालना, नांदेड़, बीड-लातूर-धराशिव, जलगांव, ठाणे, नासिक, परभणी, यवतमाल, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, पुणे और नागपुर निर्वाचन क्षेत्रों में होंगे।
सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने सभी 17 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर, शिवसेना चार सीटों पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी-एम.वी.ए. ने कांग्रेस को आठ सीटें, शिवसेना-यू.बी.टी. को छह सीटें और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार को तीन सीटें आवंटित की हैं।
मतदान 22 जून को होगा और वोटों की गिनती उसी दिन होगी।