तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशान ने स्पष्ट किया कि विझिंजम बंदरगाह में हिस्सेदारी में कोई भी बदलाव सरकार की अनुमति के बिना संभव नहीं है। वे विझिंजम बंदरगाह के संचालन करने वाली कंपनी में निजी निवेशकों की हिस्सेदारी में बदलाव से संबंधित खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एक विदेशी कंपनी द्वारा 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के निवेश की घोषणा राज्य सरकार को सूचित किए बिना की गई थी।
News On AIR | जुलाई 3, 2026 12:07 अपराह्न
विझिंजम बंदरगाह में हिस्सेदारी में कोई भी बदलाव सरकार की अनुमति के बिना संभव नहीं: वी डी सतीशान