अप्रैल 14, 2026 4:08 अपराह्न

printer

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का निर्देश दिया।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अब बिहार के कामकाज की देखरेख नई सरकार करेगी। उन्होंने आने वाले प्रशासन को अपने पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया और राज्य के विकास में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।