भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चार लेन और उससे अधिक चौड़े राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा के डिजाइन और सुविधाओं को एक समान बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इनका उद्देश्य टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो प्रणाली लागू करना है। इसके तहत वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे। इससे टोल प्लाजा पर जाम और इंतजार का समय कम होगा। साथ ही ईंधन की बचत होगी और सफर अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। नए दिशा-निर्देशों में टोल प्लाजा की बनावट, लेन की व्यवस्था, रोशनी, संकेतक और अन्य सुविधाओं के लिए एक समान मानक तय किए गए हैं। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्गों की मौजूदा और नई परियोजनाओं में लागू किया जाएगा।
News On AIR | नवम्बर 7, 2026 9:23 पूर्वाह्न
NHAI ने चार लेन और उससे ज़्यादा के नेशनल हाईवे पर बिना रुकावट टोल वसूली के लिए गाइडलाइंस जारी कीं