मई 30, 2026 8:33 अपराह्न | Swachh mobile app

printer

पश्चिम बंगाल में स्वच्छता सुधार के लिए नया स्वच्छ मोबाइल ऐप लॉन्च

पश्चिम बंगाल में स्‍वच्‍छता में सुधार और नागरिक समस्‍याओं का तेजी से समाधान करने के लिए एक नया स्‍वच्‍छ मोबाइल ऐप जारी किया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज कोलकाता में एक समारोह के दौरान इस ऐप को जारी किया।

इस ऐप के जरिये नागरिक अपनी समस्‍याओं जैसे – रूका हुआ पानी, कचरा या नालियों का फोटो अपलोड कर सकते हैं। अधिकारियों ने इनका समाधान दो घंटे के भीतर करने का संकल्‍प लिया है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत स्‍वच्‍छता पर जोर देते रहे हैं लेकिन पश्चिम बंगाल अन्‍य राज्‍यों की तुलना में पीछे छूट गया था। शुरूआत में यह ऐप दस नगरपालिकाओं और नगर निगमों में प्रायोगिक तौर पर लागू होगा। बाद में इसे पूरे राज्‍य में लागू कर दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह नया कार्यक्रम राज्‍य के प्रत्‍येक हिस्‍से को स्‍वच्‍छ बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर राज्‍य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल भी मौजूद थीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला