नेशनल बायोडायवर्सिटी अथॉरिटी-एनबीए आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्राधिकरण ने एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग को जैव विविधता के संरक्षण और स्थानीय समुदायों के लिए ठोस परिणामों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि प्राधिकरण ने ऐबीएस के माध्यम से 278 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है और देश भर में जैव विविधता के संरक्षण तथा समुदायों, किसानों, संस्थानों और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है।
News On AIR | अक्टूबर 1, 2026 9:03 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एनबीए का आज 23वां स्थापना दिवस