राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय-एन एस ओ अक्टूबर से दिसंबर 2026 के लिए निजी कॉरपोरेट क्षेत्र केपेक्स निवेश आशय (केपेक्स 2026) पर भविष्योन्मुखी सर्वेक्षण कर रहा है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने कहा कि ये सर्वेक्षण विशाल निजी कॉरपोरेट क्षेत्र की कंपनियों द्वारा नियोजित और क्रियान्वित पूंजी व्यय पर व्यापक और समयबद्ध जानकारी प्रदान करेगा।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस सर्वेक्षण से भारतीय अर्थव्यवस्था में उभरते निवेश रुझानों को समझने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। केपेक्स सर्वेक्षण का प्रमुख उद्देश्य हाल के वित्त वर्ष में हुए पूंजी व्यय, मौजूदा वित्त वर्ष में पूंजी व्यय के शुरुआती अनुमान और आगामी वित्त वर्ष के लिए निवेश इरादों पर जानकारी इकट्ठा करना है।
मंत्रालय ने सभी चयनित निजी कॉरपोरेट क्षेत्र की कंपनियों से अपील की है कि वे केपेक्स 2026 सर्वेक्षण में अपना पूरा सहयोग दें और सक्रियता से भागीदार करें।