जून 8, 2026 9:58 अपराह्न

printer

मेघालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता जेम्स पी.के. संगमा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

मेघालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता और पूर्व विधायक जेम्स पी.के. संगमा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उन्होंने मेघालय विधानसभा के सचिव और इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर माल्थस एस. संगमा के समक्ष नामांकन जमा किया।
 
जेम्स पी.के. संगमा मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार हैं। उनके नामांकन के दौरान गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।