राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड ने आज नई दिल्ली में भव्य योजना और भारतीय मानक ब्यूरो तथा राष्ट्रीय परीक्षणशाला की परीक्षण सुविधाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यक्रम में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि इस योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि औद्योगिक पार्क कितने निवेश आकर्षित करते हैं तथा ये किस तरह विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित होते हैं।
इस कार्यशाला में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
भव्य योजना के अंतर्गत देशभर में एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इस योजना के लिए 33 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।