सितम्बर 11, 2026 11:21 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस: वन रक्षकों और अधिकारियों के बलिदान को किया जा रहा है याद

आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस है। देश के जंगलों, वन्यजीवों और जैव विविधता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन रक्षकों, अधिकारियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साहस और बलिदान को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सतत भविष्य के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि भारत की समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण समर्पित वन अधिकारी कर रहे हैं।

श्री यादव ने जंगल की आग, तस्करों और शिकारियों से लड़ते हुए देश की प्राकृतिक संपदा की रक्षा करने वाले निडर वन अधिकारियों को याद किया। उन्‍होंने कहा कि पेड़, वन्यजीव और नदियां केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं, बल्कि मानवता के जीवन-समर्थन तंत्र का हिस्सा हैं।