अगस्त 28, 2026 8:28 अपराह्न | Nagaland Legislative AssemblY

printer

नागालैंड विधानसभा का 14वां अधिवेशन 1 और 3 सितंबर को होगा आयोजित

नागालैंड विधानसभा का 14वां अधिवेशन एक और 3 सितंबर को आयोजित होगा। विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार दो दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत शोकसभा से होगी, जिसके बाद प्रश्नकाल होगा।

पहले दिन की कार्यसूची में विधेयकों की स्वीकृति पर रिपोर्टिंग, सरकारी विधेयकों और प्रस्तावों का परिचय और सार्वजनिक महत्व के अत्यावश्यक मामलों पर चर्चा होगी।

3 सितंबर को सदन में प्रश्नकाल, सीएजी रिपोर्टों का प्रस्तुतीकरण, सरकारी विधेयकों और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श पर चर्चा होगी। दोनों दिन वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों और विधानसभा समिति रिपोर्टों का प्रस्तुतीकरण भी होगा।