आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र विश्वविद्यालय को एक आदर्श नेट-जीरो कैंपस और पर्यावरण स्थिरता केंद्र में बदलने का आह्वान किया है। उन्होंने विशाखापत्तनम स्थित विश्वविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परिसर को हरित क्षेत्र में विस्तारित करने और जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित करने का आग्रह किया।
श्री नायडू ने परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बनाने के लिए सौर ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण और जल संरक्षण उपायों को अपनाने पर जोर दिया।