अगस्त 21, 2026 1:03 अपराह्न | crane falls on houses

printer

मुम्‍बई: क्रेन के घरों पर गिर जाने से आठ लोग घायल

मुम्‍बई के कुर्ला पूर्व इलाके में आज तड़के एक क्रेन के घरों पर गिर जाने से आठ लोग घायल हो गए। इस कारण क्षेत्र में मालगाड़ी की आवाजाही में भी बाधा आई। यह घटना इंदिरा नगर में बुनतारा भवन में तड़के लगभग तीन बजे हुई जब अतिक्रमण हटाने के लिए क्रेन को तैनात किया जा रहा था। बृहन्‍नमुम्‍मबई महानगर पालिका ने बताया है कि घटना के बाद घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।