जून 8, 2026 5:55 अपराह्न

printer

टीएमसी के राज्‍यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सांसद पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दिया

    तृणमूल कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सांसद पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है।

    श्री रॉय ने एक प्रेस नोट में तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्‍टाचार, महिलाओं के प्रति हिंसा तथा शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, उद्योग, रोजगार और कानून व्‍यवस्‍था में विफलता का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि हाल के चुनाव में मतदाताओं ने राज्‍य में 15 वर्ष से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति स्‍पष्‍ट रूप से अविश्‍वास व्‍यक्‍त किया।

    उन्‍होंने कहा कि नवनिर्वाचित सरकार ने चुनावी वादों के अनुसार राज्‍य में विकास और पुन:निर्माण के कार्यक्रम लागू करने शुरू कर दिए हैं।