सिक्किम की पर्वतारोही शेरिंग चोडेन ने कल रूस में यूरोप की 5 हजार 642 मीटर की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढे सात बजे शिखर पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने अगस्त 2025 में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की थी। उनकी यह नवीनतम उपलब्धि सिक्किम के लिए गौरव का विषय है जो उन्हें दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त करने के एक कदम और करीब ले जाती है।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 8:52 पूर्वाह्न
पर्वतारोही शेरिंग चोडेन ने माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की